Sawan Somvar 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले सोमवार के पर्व पर देश वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- 'भगवान भोलेनाथ जी की कृपा से 'कोरोना' का नाश हो'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में आज धूमधाम से मनाये जा रहे सावन के पहले सोमवार के पर्व पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने देश में आज धूमधाम से मनाये जा रहे सावन के पहले सोमवार के पर्व पर देश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं. योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान शंकर जी से प्रार्थना है कि हम सभी पर उनकी कृपा सदा-सर्वदा बनी रहे. भगवान भोलेनाथ जी की कृपा से 'कोरोना' का नाश हो, मानवता का उत्थान हो. ॐ नमः शिवाय.'
इससे पहले रविवार यानि आज उन्होंने सावन के पहले सोमवार के शुभअवसर पर गोरखपुर (Gorakhpur) स्थित मानसरोवर मंदिर (Mansarowar Mandir) में भगवान शिव की पूजा की. बता दें की देश में आज धूमधाम से सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की आराधना की जा रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार के शुभअवसर पर भस्म आरती की गई, वहीं वाराणसी में शिव भक्तों ने सावन के पहले सोमवार पर गंगा नदी में डुबकी लगाकर पूजा पाठ की.
देवाधिदेव महादेव के परम प्रिय पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की देशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शंकर जी से प्रार्थना है कि हम सभी पर उनकी कृपा सदा-सर्वदा बनी रहे।
भगवान भोलेनाथ जी की कृपा से 'कोरोना' का नाश हो, मानवता का उत्थान हो।
ॐ नमः शिवाय। pic.twitter.com/EvGvR9vJ4H
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 6, 2020
बता दें कि सावन के पहले सोमवार के मौके पर देश भर के मंदिरों में शिव भक्त जल लेकर पहुंच रहे हैं. हालांकि महामारी की वजह से मंदिरों में कई उपाय भी किए गए हैं. लोगों को मंदिर के गर्भ गृह में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2020 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

