Sakinaka Rape Case: सीएम Uddhav Thackeray ने महिला के साथ हुई बर्बरता को बताया मानवता के लिए कलंक, बोले- दोषी को मिलेगी कड़ी सजा
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 11 सितंबर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने हाल ही में साकीनाका (Saki Naka) स्थित खैरानी रोड पर 30 वर्षीय महिला के साथ हुए जघन्य अपराध को मानवता के लिए कलंक करार दिया है. उन्होंने कहा है इस मामले को फास्ट ट्रैक पर चलाया जाएगा और इस भयानक हादसे में जान गंवाने वाली महिला के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. साथ ही उन्होंने इस मामले की जांच में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं.