देश

राज्यसभा उपसभापति चुनाव: नीतीश कुमार ने KCR से की बात, हरिवंश नारायण सिंह के लिए TRS से मांगा समर्थन

टीआरएस प्रमुख से हरिवंश सिंह को समर्थन देने का आग्रह किया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, राव ने नीतीश कुमार से कहा कि वह पार्टी नेताओं से परामर्श के बाद फैसला लेंगे.

राज्यसभा उपसभापति चुनाव: नीतीश कुमार ने KCR से की बात, हरिवंश नारायण सिंह के लिए TRS से मांगा समर्थन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo: PTI)

हैदराबाद: बिहार के मुख्यमंत्री व जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने पार्टी के सांसद हरिवंश नारायण सिंह के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से समर्थन मांगा. नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति चुनाव के उम्मीदवार हैं. नीतीश कुमार ने टीआरएस के अध्यक्ष व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव को टेलीफोन किया और उन्हें सूचित किया कि हरिवंश भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.

उन्होंने टीआरएस प्रमुख से हरिवंश सिंह को समर्थन देने का आग्रह किया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, राव ने नीतीश कुमार से कहा कि वह पार्टी नेताओं से परामर्श के बाद फैसला लेंगे.

राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव 9 अगस्त को होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2018 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).