तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा- शांति के लिए जो बन पड़ेगा करेंगे
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि देश में शांति स्थापित करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार उनसे जो बन पड़ेगा, वह करेंगे. रजनीकांत ने रविवार देर रात एक ट्वीट में कहा कि वह तमिलनाडु जमाथुल उलेमा सबई (टीएनजेयूएस) के सदस्यों से मिलकर और उनके विचारों को सुनकर खुश हैं.
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि देश में शांति स्थापित करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार उनसे जो बन पड़ेगा, वह करेंगे. रजनीकांत ने रविवार देर रात एक ट्वीट में कहा कि वह तमिलनाडु जमाथुल उलेमा सबई (टीएनजेयूएस) के सदस्यों से मिलकर और उनके विचारों को सुनकर खुश हैं. उन्होंने कहा, "प्रेम, एकता और शांति एक देश का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए. उनके ऐसे विचारों को मैं मानता हूं."
इससे पहले रविवार को टीएनजेयूएस के सदस्यों ने रजनीकांत से मुलाकात की थी और उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया.
टीएनजेयूएस के अध्यक्ष के. एम. बकावी के अनुसार, रजनीकांत ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि उनसे जो बन सकेगा वह करेंगे.
संबंधित खबरें
Assembly Elections 2026: केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
Assembly Elections 2026 Date: असम, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
Assembly Elections 2026 Date: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, समेत 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग की तारीख और कब आएंगे नतीजे
\