देश

राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री सोमवार को लेंगे शपथ, ये विधायक होंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा

शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में होगा. सोमवार को राज्य में 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इनमें से 17 पहली बार मंत्री बनेंगे, वहीं पांच मंत्रालय फिलहाल खाली रहेंगे.

राजस्थान: गहलोत सरकार के मंत्री सोमवार को लेंगे शपथ, ये विधायक होंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा
सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का गठन (Photo Credit-PTI)

राजस्थान में नवनिर्वाचित अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण सोमवार को होगा. दिल्ली में हुई बैठकों और काफी मशक्कत के बाद गहलोत मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम फाइनल हो चुके हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में होगा. सोमवार को राज्य में 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इनमें से 17 पहली बार मंत्री बनेंगे, वहीं पांच मंत्रालय फिलहाल खाली रहेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मंजूरी के बाद मंत्रिमंडल की सूची फाइनल की गई है. इस मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक भी शामिल है.

राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. इनमें युवा और अनुभवी दोनों तरह के चेहरे शामिल होंगे. राहुल गांधी फार्मूले पर बनने वाले मंत्रिमंडल में शांति धारीवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, दीपेंद्र सिंह शेखावत, भरत सिंह, राजेंद्र पारीक,  डॉ. बीडी कल्ला, नरेंद्र बुडानिया, मास्टर भंवरलाल, भंवरलाल शर्मा, बृजेंद्र सिंह ओला, राजकुमार शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह डोटासरा और प्रतापसिंह खाचरियावास को जगह मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार को लेकर राहुल गांधी से राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात

इसके अलावा लालचंद कटारिया, शकुंतला रावत, विनोद लीलावाली, रमेश मीणा, अशोक चांदना, भंवर सिंह भाटी, गुरमीत सिंह कुन्नर, रघु शर्मा, अमीन खान, हरीश चौधरी, हेमाराम चौधरी, सुखराम बिश्नोई, जाहिदा खान, उदयलाल आंजना, विश्वेंद्र सिंह और महेंद्र चौधरी मे से भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. भजनलाल जाटव और भरोसीलाल जाटव में से भी कोई एक मंत्री बन सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).