देश

कैबिनेट विस्तार को लेकर राहुल गांधी से राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर राज्यों में मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा की....

कैबिनेट विस्तार को लेकर राहुल गांधी से राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( फोटो क्रेडिट : PTI )

नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्रियों ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात कर राज्यों में मंत्रिपरिषद के विस्तार पर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ (Kamal Nath) से शाम को मुलाकात की और माना जा रहा है कि इस दौरान राज्यों में मंत्रिपरिषद विस्तार पर चर्चा हुई.

यह भी पढ़ें: सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस: राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, कहा- इन्हें किसी ने नहीं मारा..वे बस मर गए

उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupendra Baghel) से भी शाम को मुलाकात की. राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट तीनों राज्यों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे जो इन मुलाकातों के दौरान मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).