Rahul Gandhi: मानहानि केस में सुनवाई के लिए बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी, इस मामले में BJP ने दायर किया था केस- VIDEO
Rahul Gandhi | Photo- ANI

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले सुनवाई के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं. वे आज विशेष अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगे. दरअसल, पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी सरकार पर विज्ञापन में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद कर्नाटक बीजेपी की तरफ से मानहानि का केस दायर किया गया था. इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को हाजिर होने को कहा था. बता दें, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बीजेपी द्वारा दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी चौथे आरोपी हैं. इस केस में कांग्रेस पार्टी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम शिवकुमार अन्य आरोपी व्यक्ति हैं.

मानहानि केस में सुनवाई के लिए बेंगलुरु पहुंचे राहुल गांधी