राहुल गांधी विपक्ष के 11 नेताओं के साथ श्रीनगर के लिए रवाना, डेलिगेशन को एयरपोर्ट छोड़ने की इजाजत नहीं, प्रशासन ने आने से किया मना

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि विपक्षी नेता कश्मीर ना आएं और सहयोग करें. पुलिस सूत्रों का कहना है कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. प्रशासन ने कहा कि नेता उन प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहे होंगे, जो अभी भी कई क्षेत्रों में हैं.

राहुल गांधी श्रीनगर के लिए रवाना (Photo Credits-ANI)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को विपक्ष के 11 नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के दौरे पर जा रहे हैं. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद शनिवार को पहली बार पहली बार विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आज श्रीनगर के दौरे के लिए रवाना होगा. राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, आनंद शर्मा, लेफ्ट के सीताराम येचुरी, डी राजा, डीएमके के तिरुची शिवा, टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी, एनसीपी के माजिद मेमन, आरजेडी के मनोज झा और जेडीएस के उपेंद्र रेड्डी भी होंगे. यह प्रतिनिधिमंडल वहां के लोगों और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेगा. लेकिन राहुल गांधी की श्रीनगर जाने की तैयारी के बीच जम्मू कश्मीर प्रशासन का बयान आया है.

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि विपक्षी नेता कश्मीर ना आएं और सहयोग करें. पुलिस सूत्रों का कहना है कि विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. प्रशासन ने ट्वीट किया, नेताओं के दौरे से असुविधा होगी. हम लोगों को आतंकियों से बचाने में लगे हैं.

यह भी पढ़ें- Pok एक्टिविस्‍ट ने खोली पाकिस्तान की पोल, कहा- कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाक कर रहा आतंक का इस्तेमाल, बड़ी संख्‍या में घुसपैठ की फ‍िराक में आतंकी

राहुल गांधी श्रीनगर के लिए रवाना-

प्रशासन ने कहा कि नेता उन प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहे होंगे, जो अभी भी कई क्षेत्रों में हैं. वरिष्ठ नेताओं को समझना चाहिए कि शांति, व्यवस्था बनाए रखने और नुकसान को रोकने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. नेताओं को यहां आने से बचना चाहिए.

गुलाम नबी आजाद का सरकार पर हमला-

इस बीच कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार का कहना है कि कश्मीर में स्थिति सामान्य है, और दूसरी तरफ वे किसी को जाने की अनुमति नहीं देते हैं. अगर चीजें सामान्य हैं तो राजनीतिक नेताओं को नजरबंद क्यों किया जाता है? बता दें कि कुछ दिन पहले ही गुलाम नबी आजाद भी श्रीनगर गए थे लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

दिल्ली लेटेस्ट न्यूज टुडे ऑन सितंबर 24th, 2026: पार्क गैंगरेप, दुर्गा योजना व बस अग्निकांड समेत पढ़ें राजधानी की बड़ी खबरें एक क्लिक में

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

सूरत ताजा खबरें आज 24 सितंबर, 2026: कपड़ा बाज़ार में आग, वंदे भारत ट्रेन और बुलेट ट्रेन अपडेट सहित पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स एक क्लिक में