Farmers Protest: पंजाब में तोड़े गए 1500 से अधिक मोबाइल टावर, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए कार्रवाई के आदेश

कृषि कानूनों को लेकर घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने पंजाब में 1500 से अधिक मोबाइल टावर को तोड़ा है. सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से मोबाइल टावरो को न तोड़ने की अपील की थी. बावजूद इसके मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है. इसे लेकर सीएम अब एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (फोटो क्रेडिट- PTI)

नई दिल्ली, 28 दिसंबर. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों (Farmers Protest) ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने पंजाब (Punjab) में 1500 से अधिक मोबाइल टावर को तोड़ा है. सूबे के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से मोबाइल टावरो को न तोड़ने की अपील की थी. बावजूद इसके मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचाया गया है. इसे लेकर सीएम अब एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. यही कारण है कि उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

दरअसल प्रदर्शन कर रहे किसानों का मानना है कि नए कृषि कानूनों से बिजनेसमेन मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी को फायदा होनेवाला है. इसलिए किसानों का गुस्सा जियों के मोबाइल टावरों पर निकला है. यह भी पढ़ें-Sharad Pawar on Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच शरद पवार बोले-30 दिसंबर को कोई रास्ता निकला तो ठीक, नहीं तो हमें बैठना होगा और सोचना पड़ेगा

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो सूबे में मोबाइल टावरों को नुकसान पहुंचने के कारण कई हिस्सों में टावरों को बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है . साथ ही केबल को काटना पड़ गया है. वैसे मुकेश अंबानी और अडाणी की कंपनियां किसानों से अनाज खरीदने के व्यवसाय में नहीं है. कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर केंद्र और किसानों के बीच 30 दिसंबर को बातचीत होने जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट