पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में की शिरकत, लोगों ने की तीखी आलोचना

शुक्रवार को बीजेपी के राजनीतिक कार्यक्रम भले ही रद्द हो चुके हैं लेकिन गुरुवार को पार्टी नेताओं के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की तीखी आलोचना हो रही है. अध्यक्ष अमित शाह और मनोज तिवारी अपने कार्यक्रमों को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं.

मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में की शिरकत (Photo Credit-Twitter)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 44 सीआरपीएफ जवानों की शहादत से पूरा देश मातम पसरा हुआ है. दुःख और गुस्सा दोनों चरम सीमा पर है. हर तरफ इस हमले की बदले की आग सुलग रही है. सभी देशवासी दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग कर रहें है. आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में अन्य देशों ने भारत को समर्थन किया है. पुलवामा हमले के बाद शुक्रवार को जम्‍मू और कश्‍मीर की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की बैठक चल रही है. हमले पर राजनीति भी चरम पर है. सभी राजनीतिक पार्टियां हमले की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है. वहीं प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को तमाम राजनीतिक गतिविधियां रद्द कर दी है.

शुक्रवार को बीजेपी के राजनीतिक कार्यक्रम भले ही रद्द हो चुके हैं लेकिन गुरुवार को पार्टी नेताओं के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की तीखी आलोचना हो रही है. अध्यक्ष अमित शाह और मनोज तिवारी अपने कार्यक्रमों को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल गुरुवार को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था. उनके इसी कार्यक्रम को लेकर वे आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि जब देश शोक में डूबा है तो मनोज तिवारी इस तरह के कार्यक्रमों में शिरकत क्यों कर रहे हैं? उन्हें जवानों के परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए. यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: 44 जवान शहीद, आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद की नापाक हरकत पर इमरान खान ने साधी चुप्पी

हमले के बाद देश में सभी की निगाहें सरकार पर हैं. हमले को लेकर पीएम मोदी का कहना है कि देश के सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. हमले के बाद पूरा देश गुस्से में है और इस कारयराना हरकत के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहा है. सरकार की ओर से कहा गया है कि जवानों के खून की एक-एक बूंद का बदला आतंकियों से लिया जाएगा. हमले पर गृह मंत्रालय ने PMO को रिपोर्ट सौंप दी है, इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से मसूद अजहर ने ये हमला करवाया है. NIA, NSG और CFSL की स्पेशल टीम आज हमले वाली जगह पर पहुंच रही है.

Share Now

\