क्या योगी सरकार ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा. कहा कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है.
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है.
कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं. एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. मगर राज्य की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही.''