अनुच्छेद 370 पर प्रियंका गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- केंद्र सरकार ने असंवैधानिक तरीके से किया काम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया. अनुच्छेद 370 को हटाने का यह तरीका पूरी तरह असंवैधानिक है. जब ऐसा कुछ होता है तो कुछ नियम कायदों का पालन करना होता है, जो नहीं किया गया.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Photo Credits: ANI)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पहली बार बयान देते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 370 (Article370) हटाने को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया. अनुच्छेद 370 को हटाने का यह तरीका पूरी तरह असंवैधानिक (Unconstitutional) है. जब ऐसा कुछ होता है तो कुछ नियम कायदों का पालन करना होता है, जो नहीं किया गया.

दरअसल, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित उम्भा गांव आई थीं, जहां उन्होंने कुछ दिनों पहले जमीन विवाद में हुए हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उम्भा गांव में उन 10 गोंड आदिवासियों के परिजन से मुलाकात की जो पिछले महीने 17 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मारे गये थे. यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में लगे प्रतिबंध को हटाने से किया इनकार, कहा- मामला संवेदनशील, सरकार को समय मिले

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए सरकार के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा और लोकसभा में पुरजोर विरोध किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार