साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान से आतंकवाद पर BJP-RSS का रुख पहले से और अधिक स्पष्ट हुआ: सीताराम येचुरी
येचुरी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आतंकवाद पर भाजपा आरएसएस का हमेशा से जो रुख रहा है, उसकी सच्चाई अब और अधिक स्पष्ट हो गयी है।’’
नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताये जाने के भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान से आतंकवाद पर भाजपा आरएसएस के रुख की सच्चाई अब और अधिक साफ हो गयी है।
येचुरी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘आतंकवाद पर भाजपा आरएसएस का हमेशा से जो रुख रहा है, उसकी सच्चाई अब और अधिक स्पष्ट हो गयी है।’’
उल्लेखनीय है कि भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ने गोडसे को देशभक्त बताया था। हालांकि, इस पर विवाद उत्पन्न होने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस लेकर माफी भी मांग ली।
Tags
संबंधित खबरें
BMC में 44 साल बाद BJP की वापसी, रितु तावड़े बनीं मुंबई की पहली बीजेपी मेयर, संजय घाडी को मिली डिप्टी मेयर की कमान; VIDEO
मध्य प्रदेश के दतिया में दर्दनाक हादसा: वैक्सीन की 3 खुराक लेने के बाद भी 6 साल के बच्चे की रेबीज से मौत
मुश्किल में असम के CM हिमंत सरमा! ‘मुसलमानों पर गोली चलाते दिखाने वाले वीडियो’ को लेकर ओवैसी ने हैदराबाद में दर्ज कराई FIR, कार्रवाई की मांग
Manjusha Nagpure Pune New Mayor: पुणे नगर निगम में BJP का दबदबा, मंजूषा नागपुरे निर्विरोध चुनी गई नई मेयर
\