पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फोन पर की पीएम मोदी से बात, मिलकर काम करने की इच्छा जताई

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट किया कि खान ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई भी दी.

इमरान खान और पीएम मोदी | फाइल फोटो | (Photo Credits: Twitter/@IndianMEA)

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से बात की और दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल (Mohammad Faisal) ने ट्वीट किया कि खान ने मोदी को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया (South Asia) में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी इच्छा दोहराते हुए खान ने कहा कि वे इन उद्देश्यों को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, पीएम मोदी ने पाक पीएम इमरान खान के साथ अपनी टेलीफोनिक बातचीत के दौरान जोर देकर कहा कि क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्वास और हिंसा से मुक्त वातावरण बनाना जरूरी है. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव नतीजे 2019: इमरान खान ने दी पीएम मोदी को बधाई, किया ये खास ट्वीट

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 23 मई को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आम चुनावों में जीत की बधाई दी और क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी. खान ने ट्वीट किया था, ‘‘बीजेपी और उसके सहयोगियों की जीत पर मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं. दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को इच्छुक हूं.’’

पीएम मोदी ने उनकी चुनावी जीत पर बधाई देने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्यवाद देते हुए कहा था कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र में अमन और तरक्की को तरजीह दी. पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा था, ‘‘मैं आपकी बधाई के लिये आभारी हूं. मैने हमेशा क्षेत्र में अमन और विकास को प्राथमिकता दी है.’’

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड