अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री पर बड़ा आरोप, कहा- पीएम मोदी ने BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर का नामांकन रद्द कराया
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द करवा दिया
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव (Tej Bahadur Yadav) का नामांकन रद्द करवा दिया क्योंकि वह वाराणसी लोकसभा सीट पर उनसे मुकाबला करने में डर गये थे. इस सीट पर समाजवादी पार्टी के तौर प्रत्याशी के रूप में उतरे यादव का नामांकन उनके द्वारा सौंपे गये नामांकन पत्रों के दो सेटों में कथित ‘विसंगतियों’ के चलते बुधवार को खारिज कर दिया गया. इस संबंध में उन्हें मंगलवार को नोटिस भेजे गये थे.
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘इतिहास में ऐसे कम ही मौके होंगे जब देश के जवान अपने प्रधानमंत्री को चुनौती देने के लिए मजबूर हुए हों. लेकिन इतिहास में ऐसा यह पहली दफा है कि प्रधानमंत्री एक जवान से इतना डर गये कि उनका मुकाबला करने के बजाय उन्होंने तकनीकी आधार पर उनका नामांकन रद्द करवा दिया. उन्होंने लिखा, ‘‘मोदीजी, आप बहुत कमजोर हैं और देश का जवान जीत गया.’’ यह भी पढ़े: लोकसभा चुनाव 2019: तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द, वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ नहीं लड़ पाएंगे चुनाव
इतिहास में ऐसे कम मौक़े होंगे जब उस देश का जवान अपने PM को चुनौती देने को मजबूर हो
पर इतिहास में ये पहला मौक़ा है कि एक PM एक जवान से इस क़द्र डर जाए कि उसका मुक़ाबला करने की बजाए तकनीकी ग़लतियाँ निकाल कर नामांकन रद्द करा दे
मोदी जी, आप तो बहुत कमज़ोर निकले। देश का जवान जीत गया https://t.co/Bwb9qJEmyf
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 1, 2019
बता दें कि तेज बहादुर यादव ने एक वीडियो अपलोड कर विवाद खड़ा कर दिया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जवानों को घटिया खाना दिया जा रहा है. इसके बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल से बर्खास्त कर दिया गया था. उन्होंने 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों के पहल सेट में लिखा था कि उन्हें सीमा सुरक्षाबल से बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने 29 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्रों का दूसरा सेट जमा किया लेकिन उन्होंने यह जानकारी नहीं दी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

