PM Modi Yoga Selfie: योग दिवस पर पीएम मोदी ने कश्मीरी युवतियों के साथ ली सेल्फी! डल झील के किनारे की तस्वीर वायरल
(Photo : X)

पूरा विश्व आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर में सामूहिक योग किया. योग के बाद उन्होंने देश-दुनिया को संबोधित किया. डल झील के किनारे पीएम मोदी ने कश्मीरी युवतियों के साथ सेल्फी ली. जिसकी तस्वीर पीएम मोदी ने X पर शेयर की है.

पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा- पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा - श्रीनगर में योग के बाद सेल्फी! डल झील पर अद्भुत जीवंतता है.

पीएम मोदी ने अपनी इस सेल्फी के माध्यम से यह संदेश दिया है कि योग सिर्फ़ एक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी शक्ति है जो हमें देश के हर कोने को जोड़ती है और हमें एक दूसरे के करीब लाती है.