Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: पीएम मोदी ने लांच किया 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन, दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में लगाया पौधा- VIDEO
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण किया.
Ek Ped Maa Ke Naam Campaign: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की. प्रधानमंत्री ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पौधारोपण किया. इस दौरान केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी उनके साथ मौजूद रहे. प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देशभर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए, जिससे कि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके. विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को UNGA द्वारा शुरू किया गया था. इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'भू मि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता' रखी गई है. इस बार सऊदी अरब इस खास दिवस की मेजबानी कर रहा है.
पीएम मोदी लांच किया 'एक पेड़ माँ के नाम' कैंपेन
#WATCH | On World Environment Day today, Prime Minister Narendra Modi launches the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign. PM plants a sapling at the Buddha Jayanti Park in Delhi.
Union Environment Minister Bhupender Yadav and Delhi Lt Governor Vinai Kumar Saxena are also with him. pic.twitter.com/qT3N3KdlH3
— ANI (@ANI) June 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

