PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी ने अयोध्या में 2KM का रोड शो किया, कहा- यहां की जनता का हृदय प्रभु श्री राम जैसा विशाल है (Watch Video)
Photo- ANI

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने रामलला के दर्शन  के बाद 2 किलोमीटर का रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस रोड शो को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. अपने चुनावी कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी ने सोशल साइट X पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है. रोड शो में आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन.

अयोध्यावासियों का हृदय भी प्रभु श्री राम जैसा विशाल है: PM मोदी