Omar Abdullah Oath Taking Ceremony: उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता हुए शामिल (Watch Video)
Photo- ANI

Omar Abdullah Oath Taking Ceremony: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. यह ऐतिहासिक क्षण घाटी की राजनीति में एक नया अध्याय है. शपथ ग्रहण समारोह में INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे. इनमें लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, जेकेएनसी के मुखिया फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, आप के नेता संजय सिंह और सीपीआई के डी राजा शामिल हैं. इस मौके पर सभी नेताओं ने उमर अब्दुल्ला को बधाई दी और जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक स्थिरता की कामना की.

उमर अब्दुल्ला ने ली जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ