Lok Sabha Election 2024: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नामांकन मंजूर, पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से लड़ेगा चुनाव
Photo Credit- ANI

Lok Sabha Election 2024: खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह का पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से नामांकन मंजूर हो गया है. वह इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगा. अमृतपाल सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उसके पास सिर्फ 1,000 रुपये की संपत्ति है. इसके अलावा उसके पास को चल या अचल संपत्ति नहीं है. वह 10वीं पास है और उसके खिलाफ 12 आपराधिक मामले हैं. हालांकि, अब तक किसी भी मामले में उसे दोषी करार नहीं दिया गया है. फिलहाल, अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. बता दें, पंजाब में 1 जून को मतदान होगा.

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नामांकन मंजूर