Haryana Assembly Election 2024: 'हरियाणा में कोई भी सरकार AAP के बिना नहीं बनेगी', यमुनानगर में रोड शो के दौरान बोले अरविंद केजरीवाल (Watch Video)
Photo- ANI

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी उम्मीदवार आदर्शपाल गुज्जर के समर्थन में लोगों से समर्थन देने की अपील की. केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, वह AAP के समर्थन के बिना नहीं बनेगी. बीजेपी ने हरियाणा को केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई दी है. इसलिए इस बार पूरा हरियाणा परिवर्तन की मांग कर रहा है. हरियाणा के लोग AAP को अपना आशीर्वाद देने जा रहे हैं.

हरियाणा में कोई भी सरकार AAP के बिना नहीं बनेगी: केजरीवाल