BJP Leader Manohar Lal Dhakad Arrested: हाईवे पर सेक्स करने वाले नेताजी गिरफ्तार, NHAI ने भी 3 कर्मचारियों को हटाया; कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे को शुद्ध करने के लिए छिड़का गंगाजल
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा नेता और जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 8 की सदस्य के पति मनोहरलाल धाकड़ को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
Mandsaur BJP Leader Manohar Lal Dhakad: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा नेता और जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 8 की सदस्य के पति मनोहरलाल धाकड़ को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी उस वायरल वीडियो के बाद हुई है, जिसमें धाकड़ एक महिला के साथ एक्सप्रेस वे पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए थे. ये वीडियो एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था, जो कि बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. घटना के छह दिन बाद आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धाकड़ को हिरासत में लिया और तीन घंटे तक पूछताछ की.
इसके बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल यानी एक्सप्रेस वे पर जांच के लिए लेकर गई.
कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे को शुद्ध करने के लिए छिड़का गंगाजल
आज दिनांक 25 मई 2025 ब्लाक काँग्रेस कमेटी शामगढ़ एवं काँग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों 8 लाईन हाईवे पर अभद्र-अश्लील कार्य किये जाने से अशुद्ध नापाक रोड पर गंगाजल छिड़क कर रोड को शुध्द कर गायत्री मंत्र का जाप किया गया। pic.twitter.com/Wbr1MrMF4K
— Darshan Singh Shamgarh. (@DarshanSingh313) May 25, 2025
NHAI ने तीन कर्मचारियों को हटाया
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब जानकारी मिली कि वीडियो एक्सप्रेसवे के कंट्रोल रूम से लीक हुआ था. सूत्रों के अनुसार, कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों ने वीडियो के बदले मनोहरलाल धाकड़ से पैसे की मांग की थी. जब वह रकम नहीं मिली तो उन्होंने यह वीडियो वायरल कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए एसपी मंदसौर अभिषेक आनंद ने एनएचएआई अथॉरिटी को नोटिस जारी किया है. इसके बाद अथॉरिटी ने कंट्रोल रूम में तैनात तीन कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटा दिया है.
पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ और उनके साथ मौजूद महिला के खिलाफ पहले ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. अब गिरफ्तारी के बाद मामले में और पूछताछ की जा रही है.
कांग्रेस ने एक्सप्रेसवे पर छिड़का गंगाजल
मंदसौर के एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने विरोध जताते हुए एक्सप्रेसवे का शुद्धिकरण किया. शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता 8 लेन पर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगाजल छिड़का और गायत्री मंत्र का जाप किया. कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को अशोभनीय बताते हुए ऐसी हरकत करने वालों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की.
यह मामला भाजपा के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर रहा है, क्योंकि पार्टी का एक वरिष्ठ स्थानीय नेता इस तरह के विवाद में फंसा है. सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर लोग लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2025 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

