MPs Suspended From Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र का पूर्ण बहिष्कार कर सकती हैं INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियां- सूत्र
INDIA (विपक्षी गठबंधन) में शामिल पार्टियां संसद के शीतकालीन सत्र का पूरी तरह से बहिष्कार कर सकती हैं. हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इसे लेकर अंतिम फैसला मंगलवार यानी 19 दिसंबर को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में होने वाली बैठक में लिया जाएगा.
- Read in
- हिंदी
INDIA (विपक्षी गठबंधन) में शामिल पार्टियां संसद के शीतकालीन सत्र का पूरी तरह से बहिष्कार कर सकती हैं. हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि इसे लेकर अंतिम फैसला मंगलवार यानी 19 दिसंबर को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में होने वाली बैठक में लिया जाएगा. बता दें कि 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष के पीछे हटने से इनकार के बाद लोकसभा से 33 सदस्यों और राज्यसभा से 45 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया. सोमवार की कार्रवाई के बाद इस मुद्दे पर पिछले गुरुवार से दोनों सदनों से निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों की कुल संख्या 92 हो गई है. यह भी पढ़ें- '..इतिहास का सबसे शर्मनाक हमला है', विपक्षी सांसदों के निलंबन पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
देखें ट्वीट-
INDIA (opposition bloc) parties are likely to completely boycott the winter session of Parliament. The final decision will be taken in a meeting to be held tomorrow at the office of Leader of Opposition in Rajya Sabha: Sources
— ANI (@ANI) December 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

