Rajasthan: शहीद जवानों की विधवाओं से दुर्व्यवहार, रक्षा मंत्री ने राजस्थान के CM गहलोत से की बात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राजस्थान के मुख्यमंत्री के बीच मंगलवार को यह बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उचित और त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

(Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली, 7 मार्च: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों की विधवाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राजस्थान के मुख्यमंत्री के बीच मंगलवार को यह बातचीत हुई. इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उचित और त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

दरअसल पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की विधवाओं के साथ राजस्थान में दुर्व्यवहार की घटना संबंधी रिपोर्ट आई थी. जानकारी के मुताबिक यहां राजस्थान में पुलवामा में शहीद हुए 3 जवानों की विधवाओं के साथ राज्य पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. अब इसी घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम गहलोत से बात की है. Land for Job Scam: लालू यादव से CBI पूछताछ पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, कहा- पापा को कुछ हुआ तो...

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री से बातचीत के दौरान राजस्थान के सीएम गहलोत ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. हाल ही में पुलिस ने कथित तौर पर उस समय इन विधवाओं से धक्का-मुक्की की, जब वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही थीं. शहीद जवानों की पत्नियां राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं. यह महिलाएं सीएम अशोक गहलोत से मिलना चाहती थीं लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनको घसीटा और बदतमीजी की. इन महिलाओं का आरोप है कि सरकार अपने वादे और उनकी मांगें पूरी नहीं कर रही है.

शहीदों की पत्नियों की मांग है कि स्कूल, गलियों और सड़कों के नाम पुलवामा हमले में शहीद हुए उनके परिजन सैनिकों के नाम पर रखे जाएं. इन महिलाओं का कहना है कि सरकार यह मांगें नहीं मान रही है. गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के स्थित पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के दौरान सीआरपीएफ के 40 सैनिक शहीद हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड