देश

MP Cabinet Meeting: अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे मंत्री, एग्रीकल्चर छात्रों को मिलेगी नौकरी; एमपी सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए कई बड़े फैसले- VIDEO

मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि अब से सभी मंत्रियों को अपना आयकर खर्च खुद वहन करना होगा. यह खर्च राज्य वहन नहीं करेगा.

MP Cabinet Meeting: अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे मंत्री, एग्रीकल्चर छात्रों को मिलेगी नौकरी; एमपी सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए कई बड़े फैसले- VIDEO
CM Mohan Yadav (img: ANI)

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि अब से सभी मंत्रियों को अपना आयकर खर्च खुद वहन करना होगा. यह खर्च राज्य वहन नहीं करेगा. सरकार मिट्टी परीक्षण के लिए एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों को रोजगार देगी. उनके जरिये किसानों को मिट्टी परीक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा. विभिन्न सुरक्षा बलों में शहीद हुए जवानों के जीवनसाथियों को एक करोड़ रुपये मिलते हैं. हमने फैसला किया है कि इस राशि को जीवनसाथियों और माता-पिता के बीच बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा. इससे पारिवारिक विवाद नहीं होगा. राज्य सरकार ने यह भी फैसला किया कि वह जेल की व्यवस्था को लेकर सदन में बिल लाएगी. इससे जेल में सुविधा और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाया जा सकेगा.

 

एमपी सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए कई बड़े फैसले

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).