मनीष सिसोदिया ने कहा- शिक्षा के मुख्य चुनावी मुद्दा बनने से सपना पूरा हुआ
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग भी अपने पास रखने वाले मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना रहा, यह उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग भी अपने पास रखने वाले मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना रहा, यह उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है. सिसोदिया ने ट्वीट किया, "मैंने पांच साल पहले सपना देखा था. मैंने सोचा था कि हमारे देश में चुनाव शिक्षा के मुद्दे पर होंगे. मैं आज खुश हूं कि यह सपना अब पूरा हो रहा है. कल दिल्ली के लोगों खासकर युवाओं के बीच शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था."
सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार हैं. दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और इसके नतीजों की घोषणा मंगलवार को की जाएगी.
संबंधित खबरें
Holi 2026: देश में होली को लेकर नेताओं के द्वार पर उमड़ी भीड़, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जनता के साथ मनाई होली; देखें VIDEOS
Delhi Liquor Policy Case: शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी (Watch Video)
Manish Sisodia On Punjab Flood: प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले मनीष सिसोदिया ने बाढ़ राहत के लिए मांगे 60 हजार करोड़ रुपए
Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई टली, अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया को पेशी से छूट
\