Maharashtra: महा विकास अघाड़ी ने स्पीकर पद के लिए राजन साल्वी को मैदान में उतारा, कल होगा चुनाव
(Photo Credits: Twitter)

Maharashtra Assembly Speaker: महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महा विकास अघाड़ी ने भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर के खिलाफ शिवसेना विधायक राजन साल्वी को मैदान में उतारा है. इसके लिए कल 3 जुलाई को चुनाव होना है.

शिवसेना ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राजन प्रभाकर साल्वी के नाम का प्रस्ताव रखा है. महाराष्ट्र अध्यक्ष के चुनाव पर कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा "हमने शिवसेना विधायक राजन साल्वी का नामांकन दाखिल किया है. कांग्रेस का पहला दावा था, लेकिन हम शिवसेना और राकांपा के साथ बैठ गए और यह निर्णय एक साथ लिया गया."