लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र की 17 सीटों के लिए वोटिंग जारी, शरद पवार और माधुरी दीक्षित ने किया मतदान

17 निर्वाचन क्षेत्र में मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मावल, शिरूर और शिरडी है.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और माधुरी दीक्षित ने किया मतदान

चौथे चरण में महाराष्ट्र के 17 लोकसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. 1,418 ट्रांसजेंडर सहित 3,11,92,823 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनके लिए चुनाव आयोग ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 33,314 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है. 17 निर्वाचन क्षेत्र में मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मावल, शिरूर और शिरडी है.  इन सभी सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.82% वोटिंग हुई.

इनमें से सबसे ज्यादा वोटर 23,70,276 ठाणे में और सबसे कम 14,40,142 मुंबई दक्षिण-मध्य निर्वाचन क्षेत्र में पंजीकृत हैं. मुंबई की छह सीटों के लिए 1,492 मतदान केंद्रों पर 10,073 बूथ हैं, जिनमें से 325 को मुंबई पुलिस ने 'संवेदनशील' घोषित किया है.

इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार, उत्तर मुंबई की कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और कई फ़िल्मी सितारों ने वोट डाला.

यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा, भोजपुरी स्टार रवि किशन और रेखा समेत इन सितारों ने किया मतदान

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी वोटिंग की.

 

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड