बॉलीवुड

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका चोपड़ा, भोजपुरी स्टार रवि किशन और रेखा समेत इन सितारों ने किया मतदान

आज लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए महराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मतदान किया जा रहा है

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका चोपड़ा, भोजपुरी स्टार रवि किशन और रेखा समेत इन सितारों ने किया मतदान
प्रियंका चोपड़ा, रवि किशन और रेखा (Photo Credits: ANI)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) का आज चौथा चरण (Fourth Phase) है. चौथे चरण में सोमवार को नौ राज्यों की 72 संसदीय सीटों पर मतदान शुरू हो गया. इनमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश और ओड़िशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी मतदान जारी है. अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है.

मुंबई में आज कई सारी नामचीन सितारों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला. अब तक अभिनेत्री रेखा, प्रियंका चोपड़ा और रवि किशन ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला.

इंटरनेट पर आई हुई फोटोज में देखा गया कि रेखा (Rekha) ने बांद्रा के पोलिंग बूथ नंबर 283 में वोटिंग की.

इसी के साथ भोजपुरी स्टार रवि किशन (Ravi Kishan) ने गोरेगांव (मुंबई) के एक पोलिंग स्टेशन में मतदान किया. ये भी बता दें कि रवि किशन गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार हैं.

इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी आज मतदान किया.

इसी के साथ बीजेपी एमपी परेश रावल (Paresh Rawal) और उनकी पत्नी स्वरुप संपत (Swaroop Sampat) ने पोलिंग बूथ क्रमांक 250-256 पर मतदान किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).