लोकसभा चुनाव 2019: उद्धव ठाकरे ने भरी हुंकार, कहा- राहुल गांधी जैसे लोगों को चुनाव लड़ने नहीं देना चाहिए
राजद्रोह कानून हटाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की आलोचना करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए...
मुंबई: राजद्रोह कानून हटाने के कांग्रेस के चुनावी वादे को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की आलोचना करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए. शिवसेना उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) के लिए मुंबई के समीप कल्याण में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि विपक्ष केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और एक हिंदुत्व संगठन को बाहर करने में ही इच्छुक है.
उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि बीजेपी और शिवसेना अगर आपस में लड़ते रहते और एक साथ नहीं आती, तो दोनों पार्टियां देश की दुश्मन बन जाती. एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सीमा पर जवानों को मजबूत किया और उन्होंने पूछा कि विपक्ष क्यों सर्जिकल और हवाई हमलों पर सवाल कर रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
YouTube पर PM मोदी का जलवा, 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, ट्रंप, जॉर्जिया मेलोनी सहित अन्य को पछाड़ा
Priyanka Gandhi on Gaza Victims: प्रियंका गांधी की PM मोदी से आग्रह, इज़राइल यात्रा के दौरान संसद में गाजा के पीड़ितों के लिए न्याय का मुद्दा उठाएं
AI Summit Protest Case: दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य आरोपियों को दें FIR की कॉपी
\