देश

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी, 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटें पर 25 मई को मतदान

भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इस चरण में छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी, 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटें पर 25 मई को मतदान
Lok Sabha Election 2024- File Photo

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया. इस चरण में छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों, हरियाणा की सभी दस, उत्तर प्रदेश की चौदह, बिहार तथा पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होगा. जिनके नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद छठे चरण के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिए हैं. उम्मीदवारों के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 9 मई है. वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. पांचवें चरण के लिए 20 मई को 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोट डालें जाएंगे. यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा इलेक्शन के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर अगले महीने 7 मई को वोटिंग, चुनाव मैदान में 1,351 प्रत्याशी

छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी:

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो चुके हैं. पहले चरण में पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं 26 अप्रैल को दूसरे चरण की 88 सीटों पर मतदान हुआ. दोनों के बाद अब तीसरे चरण में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर वोट डालें जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).