लोकसभा चुनाव 2019: सुल्तानपुर में मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थकों से मारपीट
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में छठा चरण का मतदान जारी है. इससे पहले शनिवार देर रात को सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी मेनका गांधी के समर्थकों के साथ मारपीट की सूचना मिली है...
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में छठा चरण का मतदान जारी है. इससे पहले शनिवार देर रात को सुल्तानपुर में केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी मेनका गांधी (Maneka Gandhi) के समर्थकों के साथ मारपीट की सूचना मिली है. बीजेपी समर्थकों के अनुसार, सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थकों ने मेनका गांधी के प्रचार में लगे आधा दर्जन लोगों के साथ मार-पीट की और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया.
वहीं, चंद्रभद्र सिंह के समर्थकों ने बताया कि मेनका गांधी के समर्थक रात में गांवों में लोगों को पैसा बांट रहे थे. सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिली है. भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी की टीम के लोगों को चोट आई है. मामले की जांच कराई जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
BJP Meeting: दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर होगी चर्चा
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
\