Rae Bareli Election Result 2024: रायबरेली सीट पर राहुल गांधी के सामने दिनेश प्रताप सिंह ने मानी हार, मतदाताओं से मांगी माफी
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर वोटो की गिनती जारी है. इन रुझानों में कांग्रेस यूपी में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी और यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. यहां राहुल गांधी करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.
UP Lok Sabha Election 2024 Result: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर वोटो की गिनती जारी है. इन रुझानों में कांग्रेस यूपी में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी और यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. यहां राहुल गांधी करीब डेढ़ लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.
दिनेश प्रताप सिंह ने हार स्वीकार कर ली रायबरेली वासियों से माफी मांगी।#DineshPratapSingh #ResultsOnBharatSamachar #CountingDayWithBharatSamachar #ResultWithBharatSamachar #LoksabhaElectionResults2024 #NDA #INDIAAlliance #BJP #Congress #PMModi #raebareli @RBLDineshSingh pic.twitter.com/gjyICL0kFA
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 4, 2024
अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 35 सीटों पर आगे है. सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. अब कांग्रेस पार्टी किन 7 सीटों पर आगे चल रही है, उनकी बात कर लेते हैं. कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, राय बरेली, अमेठी, इलाहबाद और बाराबंकी सीट पर आगे चल रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

