Lok Sabha Elections 2024: मायावती ने पीएम मोदी के खिलाफ उतारा उम्मीदवार, वाराणसी से अतहर जमाल लारी लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकार बीएसपी ने मंगलवार को 11 और उम्मीवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में बीएसपी ने पीएम मोदी के खिलाफ अतहर जमाल लारी को चुनाव मैदान में उतारा है. जो वाराणसी में प्रधानमंत्री को टक्कर देंगे. वहीं वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ टिकट मिलने पर अतहर जमाल लारी ने जीत को लेकर दावा किया है. बताना चाहेंगे कि बीएसपी ने जहां अतहर जमाल लारी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस नेता अजय राय को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.

वहीं बीएसपी ने जौनपुर सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को प्रत्याशी बनाया है.  जौनपुर सीट बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह टिकट मिलने के बाद चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है. क्योंकि जहां बीजेपी ने कृपाशंकर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं सपा ने सपा ने बाबू सिंह कुशवाहा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है.

Tweet: