लोकसभा चुनाव 2019: वायनाड में राहुल गांधी ने की पूजा-अर्चना, जनसभा को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया. 18 अप्रैल यानी कल गुरुवार 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होना है. इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड के थिरुनेली मंदिर में दर्शन कर पूजा किया
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया. 18 अप्रैल यानी कल गुरुवार 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान होना है. इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) वायनाड ( Wayanad) के थिरुनेली मंदिर में दर्शन कर पूजा किया. इसके साथ ही राहुल वायनाड, कोझिकोड, वंदूर और पलक्कड में जनसभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी अमेठी के अलावा इस बार केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वायनाड सीट के लिए तीसरे चरण यानी 23 अप्रैल को चुनाव होगा.
बता दें कि वायनाड में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है जहां वाम मोर्चा की ओर से भाकपा के पीपी सुनीर उम्मीदवार होंगे तो बीजेपी समर्थित राजग उम्मीदवार तुषार वेलापल्ली भी मैदान में हैं. जो राहुल गांधी को सीधे टक्कर देने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि यहां कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
यह भी पढ़ें:- चुनाव आयोग ने लगाया बैन तो सीएम योगी ने शुरू की टेम्पल रन, अयोध्या में आज रामलला का करेंगे दर्शन
More visuals from Wayanad as Congress President Rahul Gandhi performs rituals, after offering prayers at the Thirunelli temple. #Kerala pic.twitter.com/MUzC1SpXU0
— ANI (@ANI) April 17, 2019
गौरतलब हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि केरल में स्थित वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने के उनके फैसले का मकसद यह संदेश देना है कि भारत एक है. उन्होंने कहा था, मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सभी संस्थानों पर हमले हो रहे हैं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं दक्षिण भारत और साथ ही उत्तर भारत से भी चुनाव लड़ूंगा. किसानों को नहीं पता कि उनके लिए भविष्य में क्या है. युवाओं को नौकरियां पाने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने कहा कि वह केरल की सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

