J&K: बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की नई लिस्ट, पहले चरण के 15 उम्मीदवारों का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बीजेपी ने आज 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इससे पहले पार्टी ने 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसे हटा दिया गया.

PM Modi and Amit Shah | PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बीजेपी ने आज 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इससे पहले पार्टी ने 90 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, लेकिन कुछ घंटों बाद उसे हटा दिया गया. नई सूची में केवल पहले चरण के 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस सूची को अंतिम रूप दिया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे.

5 New Districts in Ladakh: लद्दाख में बनेगे पांच नए जिले, गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा.

पिछली सूची में बीजेपी के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और कविंदर गुप्ता जैसे प्रमुख नाम गायब थे. इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा का नाम भी सूची में था, जो नेशनल कॉन्फ्रेंस से बीजेपी में शामिल हुए थे. इस सूची में दो कश्मीरी पंडित और 14 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम भी थे.

जम्मू-कश्मीर के लिए बीजेपी की नई लिस्ट

जानकारी के अनुसार, पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी के अंदर नाराजगी के कारण इसे वापस ले लिया गया और फिर केवल पहले चरण के लिए नई सूची जारी की गई.

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में 19 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, और 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. यह चुनाव 2019 में विशेष दर्जा खत्म होने और जम्मू-कश्मीर के दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन के बाद पहला विधानसभा चुनाव होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड