Prajwal Revanna case: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु में नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों की बैठक की. इस दौरान प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना केस को लेकर चर्चा की गई. इससे पहले कुमारस्वामी ने दावा किया था कि उनके भतीजे और लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार प्रज्ज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के वीडियो वाले 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले वितरित किए गए थे. पेन ड्राइव पुलिस अधिकारियों द्वारा वितरित किए गए थे. पुलिसवालों को ऐसा करने के लिए धमकाया गया था.
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामला: JDS नेता HD कुमारस्वामी ने पार्टी नेताओं संग की बैठक
Karnataka: JD(S) leader HD Kumaraswamy holds a meeting of the leaders, party workers and MLAs in Bengaluru over the Prajwal Revanna and HD Revanna issues.
— ANI (@ANI) May 9, 2024













QuickLY