Exit Poll 2024: 'जनता का एक्जिट पोल इंडिया गठबंधन 295+', लोकसभा चुनाव के नतीजों पर RJD नेता तेजस्वी यादव का दावा
Credit -ANI

Exit Poll 2024: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि इस बार इंडिया गठंबधन की जीत हो रही है. यह जीत जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि मीडिया का चाहे जो भी एक्जिट पोल हो, लेकिन जनता का एक्जिट पोल इंडिया गठबंधन को 295+ सीटें दिला रहा है.

इंडिया गठबंधन को मिलेगा 295+ सीट