सायना नेहवाल ने कहा- पीएम मोदी से प्रभावित होकर BJP में हुई शामिल

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीत चुकीं सायना नेहवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली

सायना नेहवाल (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीत चुकीं सायना नेहवाल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली.  उन्होंने भाजपा से जुड़ने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी प्रेरणा बताया। सायना ने कहा, "मैं खुद कड़ी मेहनत करती हूं और पीएम मोदी भी कड़ी मेहनत करते हैं. " प्रधानमंत्री मोदी को देश के लिए दिन-रात काम करने वाला नेता बताते हुए सायना ने कहा कि उन्होंने उनसे प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया.

यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सायना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नरेंद्र सर' कहते हुए कहा कि "सरकार की 'खेलो इंडिया' पहल से तमाम खिलाड़ियों का भला हुआ है.  अब खिलाड़ियों को बड़ी-बड़ी अकादमियों के लिए खेलने का मौका मिलने लगा है.सायना नेहवाल ने कहा, "मेरी राजनीति में पहले से रुचि रही है। भाजपा देश के लिए और खिलाड़ियों के लिए अच्छे फैसले कर रही है। इस नाते भाजपा की राजनीति में कुछ अच्छा कर सकूं तो खुशी होगी." यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: सीएम रघुवर दास ने कांग्रेस और JMM में लगाई सेंध, बीजेपी में शामिल हुए 6 विधायक

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में सायना नेहवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनके कार्यालय में भेंट की.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\