देश

INDIA गठबंधन ने जारी की 'गोदी मीडिया' के एंकर्स की लिस्ट, इन पत्रकारों के टीवी शो में अपना नेता नहीं भेजेगा विपक्ष

पहली बार है, जब विपक्षी दलों ने सत्ता की तरफ़दारी करने वाले पत्रकारों को निशाना बनाने का फ़ैसला किया है. कुछ टीवी चैनलों का पूरी तरह से बहिष्कार होगा और कुछ चैनलों के सिर्फ़ एंकर्स का.

INDIA गठबंधन ने जारी की 'गोदी मीडिया' के एंकर्स की लिस्ट, इन पत्रकारों के टीवी शो में अपना नेता नहीं भेजेगा विपक्ष
INDIA Alliance | Photo: PTI

INDIA alliance 'Godi Media' Anchors List: इंडिया गठबंधन के नेताओं ने तय किया है कि वो अपने नेताओं और प्रवक्ताओं को कुछ टीवी एंकर्स के शो में भेजना बंद करेंगे. विपक्षी दलों के नेता अक्सर कुछ टीवी एंकर्स पर बीजेपी और आरएसएस का समर्थन करने का आरोप लगाते रहे हैं. राहुल गांधी भी कई बार मीडिया पर तंज़ कसते हुए दिखे थे.

ये संभवत: पहली बार है, जब विपक्षी दलों ने सत्ता की तरफ़दारी करने वाले पत्रकारों को निशाना बनाने का फ़ैसला किया है. कुछ टीवी चैनलों का पूरी तरह से बहिष्कार होगा और कुछ चैनलों के सिर्फ़ एंकर्स का.

इंडिया मीडिया कमेटी द्वारा जारी किया गया लिस्ट, INDIA गठबंधन इन एंकर्स के शो में अपने प्रवक्ता नहीं भजेगा.

  1. अदिति त्यागी
  2. अमन चोपड़ा
  3. अमीश देवगन
  4. आनंद नरसिम्हन
  5. अर्णब गोस्वामी
  6. अशोक श्रीवास्तव
  7. चित्रा त्रिपाठी
  8. गौरव सावंत
  9. नविका कुमार
  10. प्राची पराशर
  11. रुबिका लियाकत
  12. शिव अरुर
  13. सुधीर चौधरी
  14. सुशांत सिन्हा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).