Lok Sabha Election 2024: 'सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे', यूपी के बाराबंकी में बोले पीएम मोदी- VIDEO
Credit - ANI

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे. कांग्रेस के एक नेता ने कह दिया रायबरेली के लोग प्रधानमंत्री चुनेंगे. ये सुनते ही समाजवादी शहजादे का दिल ही टूट गया, बस आंसू नहीं निकले. पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये INDI गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गए हैं. यहां हमारे समाजवादी शहजादे ने अब एक नई बुआ की शरण ली है. ये बंगाल वाली बुआ ने INDI गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगी. INDI गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में बोला. प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे हैं.

सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे: PM