Haryana elections 2024: 'मुझे विश्वास है कि हम लगभग 65 सीटें जीतेंगे', भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की भारी जीत का किया दावा (Watch Video)
Photo- PTI

Haryana elections 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के एग्जिट पोल भविष्यवाणियों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि हम लगभग 65 सीटें जीतेंगे और कांग्रेस निर्णायक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी." हुड्डा का यह बयान कांग्रेस के चुनावी उत्साह को दर्शाता है, जिसमें वे पार्टी की मजबूत स्थिति का दावा कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस ने इस बार जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है.

ये भी पढें: Haryana Exit Poll Results 2024: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का विश्वास, भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत सरकार (Watch Video)

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की भारी जीत का किया दावा