VIDEO: लोकसभा में TMC सांसद पर भड़के अमित शाह, खूब सुनाई खरी-खरी, देखें वीडियो
अमित शाह (Photo Credits PTI)

अमित शाह (Amit Shah) का आक्रामक रुख फिर देखने को मिला है. बुधवार को लोकसभा (Lok Sabha) में भाषण के दौरान टीएमसी (TMC) सांसद द्वारा टोकने पर अमित शाह भड़क उठे. गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में टीएमसी सांसद सौगत राय को फटकार लगा दी. जब बीच संबोधन सौगत राय की तरफ से टोका टाकी की गई, अमित शाह खफा हो गए और उन्होंने उन्हें ऐसा ना करने की नसीहत दी.

जब अमित शाह अपना भाषण दे रहे थे, बीच में टीएमसी सांसद सौगत राय ने टोका टाकी करना शुरू कर दिया. उस अवरोध से गृह मंत्री नाराज हो गए और उनकी तरफ से दो टूक कहा गया कि "बीच में टोका टाकी करना ठीक नहीं है .यह आपकी उम्र के लिए भी ठीक नहीं है और ना ही आप की सीनियरिटी के लिए .अगर आपको बोलना है तो मैं बैठ जाता हूं. 10 मिनट आप बोल लिजिए. विषय की गंभीरता को समझिए."