SC Hearing on Kejriwal Arrest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में 10:30 बजे होगी सुनवाई, CM का हुआ मेडिकल चेकअप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गुरुवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. आज उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 10:30 बजे सुनवाई होगी. इस मामले का उल्लेख सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सुबह 10:30 बजे किया जाएगा.

शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है. इस मामले में केजरीवाल की आज पीएमएलए कोर्ट में पेशी होगी. दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर आज ITO मेट्रो स्टेशन को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद किया गया है.