BREAKING: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान और 8 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Credit-FB

Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदान तिथि 1 अक्टूबर से बदलकर 5 अक्टूबर कर दी है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर और हरियाणा के नतीजे 4 अक्टूबर की जगह अब 8 अक्टूबर को आएंगे. EC ने एक नोटिफिशन में कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, राज्य राजनीतिक दल और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा से हरियाणा के बिश्नोई समुदाय के लोगों के सदियों पुराने आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने के लिए राजस्थान में बड़े पैमाने पर आंदोलन के संबंध में प्रतिनिधित्व प्राप्त हुए हैं. इससे बड़ी संख्या में लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा सकता है और इससे हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बदली