Global Week 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत का फार्मा उद्योग पूरी दुनिया के लिए एक धरोहर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानि आज इंडिया ग्लोबल वीक 2020 के उद्घाटन भाषण में कहा कि, 'आत्मनिर्भर भारत' का मतलब स्वयं तक सीमित होना या दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं है. इसका मतलब 'सेल्फ सस्टेनिंग' और 'सेल्फ जेनरेटिंग' होना है.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार यानि आज इंडिया ग्लोबल वीक 2020 (India Global Week 2020) के उद्घाटन भाषण में कहा कि, 'आत्मनिर्भर भारत' का मतलब स्वयं तक सीमित होना या दुनिया के लिए बंद हो जाना नहीं है. इसका मतलब 'सेल्फ सस्टेनिंग' और 'सेल्फ जेनरेटिंग' होना है.' इसके अलावा उन्होंने कहा, 'महामारी ने एक बार फिर दिखाया है कि भारत की दवा इंडस्ट्री सिर्फ भारत के लिए ही संपदा नहीं है बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी है. भारत ने दवाईयों की लागत कम करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, खासतौर से विकासशील देशों के लिए.'

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'एक तरफ भारत लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर वैश्विक महामारी के साथ लड़ रहा है, दूसरी ओर हमारा इतना ही ध्यान देश की अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य पर भी है.' उन्होंने कहा, 'आज हमारी कंपनियां कोविड-19 की दवाई बनाने और उसका उत्पादन करने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में सक्रिय हैं. मुझे यकीन है कि भारत दवाई बनाने में और बन जाने के बाद उसका उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.'

यह भी पढ़ें- वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NGO से की बातचीत, कहा- मेरी काशी ने कोरोना संकट का डंटकर मुकाबला किया

बता दें कि इंडिया ग्लोबल वीक 2020 तीन दिनों तक जारी रहेगा. इसे वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर ऑर्गनाइज किया गया है. केंद्र सरकार के कई बड़े मंत्री आयोजन में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेलवे एंड कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल, सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलपमेंट मिनिस्टर महेंद्र नाथ पांडेय ग्लोबल वीक में हिस्सा लेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड