फारूक अब्दुल्ला से JKCA घोटाला मामले में ED कर रही है पूछताछ, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को पूछताछ कर रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की अनियमितता घोटाला मामले में चंडीगढ़ में ईडी फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ कर रहा है.

फारूक अब्दुल्ला (Photo Credits- PTI)

जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुधवार को पूछताछ कर रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) की अनियमितता घोटाला मामले में चंडीगढ़ (Chandigarh) में ईडी फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ कर रहा है. इससे पहले इसी केस में पिछले साल जनवरी में सीबीआई ने फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ की थी. इस मामले में जांच फिलहाल जारी है.

बताया जा रहा है कि फारुक अब्‍दुल्‍ला दिन में करीब 11 बजे यहां ईडी के कार्यालय पहुंचे. बता दें कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. फारूक अब्दुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने दो विवादित प्रस्तावों को मंजूरी दी. यह भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को 'अत्याचारी' शासक बताया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने साल 2015 में जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में कथित 113 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सीबीआई को सौंपा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Reliance Power FEMA Action: अनिल अंबानी की रिलायंस पावर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई; FEMA नियमों के तहत 2,032 करोड़ की संपत्तियां जब्त, जानें क्या है पूरा मामला

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड