Farmers' Tractor Rally Violence: कांग्रेस का गृहमंत्री पर निशाना, सुरजेवाला बोले-हिंसा के लिए जिम्मेदार अमित शाह इस्तीफा दें
किसानों की ट्रैक्टर रैली में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हर तरफ से इसकी आलोचना भी हो रही है. जबकि दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल के बाद किसान नेताओं में फुट पड़ गई है. राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बाद अब भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने भी खुद को आंदोलन से अलग कर लिया है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने हिंसा के लिए गृहमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही कहा कि अमित शाह को इस्तीफा दें.
नई दिल्ली, 27 जनवरी 2021. किसानों की ट्रैक्टर रैली (Farmers' Tractor Rally Violence) में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. हर तरफ से इसकी आलोचना भी हो रही है. जबकि दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल के बाद किसान नेताओं में फुट पड़ गई है. राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बाद अब भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने भी खुद को आंदोलन से अलग कर लिया है. इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने हिंसा के लिए गृहमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही कहा कि अमित शाह (Amit Shah) को इस्तीफा दें.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदारी हैं. उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: दिल्ली में हिंसा के बाद किसान आंदोलन में पड़ी दरार, वीएम सिंह के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता ठाकुर भानु प्रताप सिंह भी हुए अलग
ANI का ट्वीट-
किसान आंदोलन की आड़ में हुई हिंसा के लिए सीधे-सीधे गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदारी हैं। उन्हें एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ये मांग है: रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस pic.twitter.com/t41DiwjX2F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दिल्ली में उपद्रव को रोकने में असफल रहे गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज करने की बजाय संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर भाजपा सरकार की साजिश को साबित करती है. वहीं किसान संगठनों में फुट पड़ने के बाद आंदोलन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

