Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन के बीच किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुटे नरेंद्र सिंह तोमर, कहा-1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को KCC के अंतर्गत लाया गया

मोदी सरकार के नए कृषि बिल को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. किसानों और केंद्र के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बावजूद मामले का कोई हल न निकलना बेहद ही चिंताजनक है. जहां एक तरफ मामले का समाधान नहीं निकला है तो दूसरी तरफ किसानों और मोदी सरकार के नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी नहीं थमी है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुट गई है.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 23 दिसंबर. मोदी सरकार के नए कृषि बिल (Farm Bills 2020) को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest)  फिलहाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. आज किसान दिवस (Kisan Diwas 2020) है और किसानों ने आंदोलन तेज करने की बात कही है. वहीं किसानों और केंद्र के साथ हुई कई दौर की बातचीत के बावजूद मामले का कोई हल न निकलना बेहद ही चिंताजनक है. जहां एक तरफ मामले का समाधान नहीं निकला है तो दूसरी तरफ किसानों और मोदी सरकार के नेताओं की तरफ से बयानबाजी भी नहीं थमी है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धियां गिनाने में जुट गई है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Uninon Minister Narendra Singh Tomar) ने कहा कि 1 करोड़ से ज्यादा नए लोगों को KCC के अंतर्गत लाया गया है.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि KCC का विषय वाजपेयी जी के समय में आया था और उस समय किसान क्रेडिट कार्ड शुरू हुआ था, अभी तक 6 लाख करोड़ रुपये का ऋण प्रवाह कृषि क्षेत्र में होता था, मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 15 लाख करोड़ रुपये किया. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: सचिन पायलट का मोदी सरकार पर हमला, कहा-केंद्र किसान विरोधी रवैया त्यागकर कानून वापस ले और अन्नदाता को उनके अधिकार पुनः दें

ANI का ट्वीट-

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि मैं बैंकों को धन्यवाद देना चाहता हूं उन्होंने कोविड के दौरान मोदी जी के अभियान को गंभीरता से लिया और 1 करोड़ से ज्यादा नए किसानों को KCC के अंतर्गत लेकर आने का काम किया.

तोमर ने आगे कहा कि कृषि सुधार की दृष्टि से MSP को परिभाषित करने की दृष्टि से कई बातें हम सभी के मन में हैं, किसान नेताओं और किसानों के मन में भी हैं. कुछ सुधार हुए हैं और बहुत से सुधार आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में किए जाने हैं.

Share Now

Tags

Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Kisan Credit Card Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान किसान आंदोलन किसान क्रेडिट कार्ड किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार दिल्ली-गाजीपुर सीमा नरेंद्र सिंह तोमर निरंकारी ग्राउंड नेता पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल भारत बंद मध्य प्रदेश मोदी सरकार राकेश टिकैत राहुल गांधी संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर हरियाणा-दिल्ली सीमा

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Prediction: अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा भारत, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\