Farmers Protest: AAP नेता राघव चड्ढा का केंद्र पर निशाना, कहा-इतनी सरल मांगों के बावजूद रोज बैठक करने का क्या मतलब, सरकार नियत साफ रखे और किसानों की बात माने

कृषि कानून के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके साथ ही केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत दिल्ली के विज्ञान भवन में जारी है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार है. इस बैठक को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है.

राघव चड्ढा (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली, 5 दिसंबर. कृषि कानून के खिलाफ किसानों (Farmers Protest) का हल्ला बोल अभी खत्म नहीं हुआ है. इसके साथ ही केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच पांचवें दौर की बातचीत दिल्ली के विज्ञान भवन में जारी है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार (Modi Govt) ने फैसला किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लिखित आश्वासन देने के लिए तैयार है. हालांकि इसे लेकर कोई औपचारिक बयान अभी सामने नहीं आया है. इस बैठक को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. कांग्रेस (Congress) के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इतनी सरल मांगों के बावजूद रोज बैठक करने का क्या मतलब, सरकार नियत साफ रखे और किसानों की बात मानें.

आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि रोजाना हम देख रहे हैं कि ये बैठक कर रहे हैं, इतनी सरल मांगे हैं तो रोज़ बैठक करने का क्या मतलब है. जिस प्रकार से आप रोज़ बैठक किए जा रहे हैं उससे आपके नियत पर सवाल खड़ा होता है. अपनी नियत को साफ रखे और देश के किसानों की बात मानें. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: बैठक के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-किसानों का गलतफहमी में आंदोलन करना सही नहीं है, ये कानून उनके हित में है

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में केंद्र और किसान प्रतिनिधियों के बीच पहले हुईं 4 वार्ताओं के बाद भी कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी है. ऐसे में आज पांचवे दौर की बातचीत जारी है. इस बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, पीयूष गोयल और कृषि सचिव संजय अग्रवालके साथ तीन दर्जन किसान नेताओं का ग्रुप शामिल है.

Share Now

Tags

Delhi Chalo March Delhi Government Delhi Police Farmer Bills 2020 Farmer protest Farmers farmers protest farmers protest Farmers Protest Updates Farmers Protests Farmers’ Protest in Delhi Haryana-Delhi border Modi govt Narendra Singh Tomar Nirankari Samagam Ground Padma Vibhushan Parkash Singh Badal Piyush Goyal Punjab Rahul Gandhi Singhu border Stadiums Temporary Prisons अमित शाह अरविंद केजरीवाल अस्थाई जेल एमपी किसान किसान आंदोलन किसान बिल 2020 केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस. अर्जी खारिज दिल्‍ली सरकार दिल्ली-गाजीपुर सीमा निरंकारी ग्राउंड नेता पद्म विभूषण सम्मान पियूष गोयल पीएम मोदी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल प्रकाश सिंह बादल भारत बंद मध्य प्रदेश मोदी सरकार राकेश टिकैत राघव चड्ढा रामदास अठावले राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान संसद का विशेष सत्र सिंधु बोर्डर स्टेडियम हरियाणा-दिल्ली सीमा हवन

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\